वर्क एंड लाईफ

मोटिवेशन : सक्सेस के लिए कभी न लें झूठ का सहारा

कुछ लोग वर्कप्लेस पर झूठ का सहारा लेकर आगे बढऩे की कोशिश करते हैं

2 min read
Jan 18, 2018
workplace

वो कहते हैं न कि झूठ के पांव नहीं होते, सच ही कहते हैं। कुछ लोग वर्कप्लेस पर झूठ का सहारा लेकर आगे बढऩे की कोशिश करते हैं, लेकिन वे कभी भी पूरी तरह से सफल नहीं हो पाते हैं। अगर आप वर्कप्लेस पर सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो सच का सहारा लेना सीखें। जानते हैं इसके बारे में-

टारगेट पूरा करें

ये भी पढ़ें

आपके ही हाथ में हैं अपना दिल टूटने से बचाना

बॉस के द्वारा तय किए गए टारगेट को समय पर पूरा करें। अगर आप ऐसा नहीं कर पाए हैं तो मीटिंग में झूठ बोलने से बचें। आपका झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिक पाएगा। स्पष्ट करें कि आप टारगेट क्यों पूरा नहीं कर पाए। क्या आपको काम समझ में नहीं आया या समय पर पूरे संसाधन नहीं मिले। जब तक आप अपनी समस्या नहीं बताएंगे, आपको समाधान नहीं मिलेगा। बॉस से कुछ भी छुपाने की कोशिश न करें।

अपनी योग्यता बढ़ाएं

आपको वर्कप्लेस पर लगातार अपनी योग्यता बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपके अंदर किसी खास स्किल का अभाव है तो यह बात बॉस को बताएं। बॉस से उस स्किल को सीखने में मदद लें। बॉस से अपनी स्किल के अनुरूप ही काम लें और उसे सही तरह से पूरा करके बताएं कि आप कॅरियर में आगे बढऩे के लिए तैयार हैं।

समय पर ऑफिस आएं

आपको समय पर ऑफिस पहुंचना चाहिए और अपने जरूरी काम निपटाने चाहिए। ऐसा न हो कि आपसे पहले आपका बॉस दफ्तर में मौजूद हो। इससे आपकी छवि खराब होती है। अगर बॉस आपसे ऑफिस आने का समय पूछे तो गलतबयानी न करें। आप लेट आने का कारण बता सकते हैं।

गलत आरोप लगाने से बचें

अगर काम के दौरान आपसे कोई गलती हो जाती है तो आपको उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। ऐसा न हो कि आप अपना बचाव करने के लिए किसी अन्य कलीग को फंसा दें। गलती स्वीकार करने पर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है, नहीं तो आप पूरे दिन डरे-डरे रहते हैं। इससे आपके अन्य काम भी बिगड़ सकते हैं।

नैतिक रूप से सही रहें

वर्कप्लेस छोड़ते समय आपको लाइट बंद करनी चाहिए और ऑफिस की एक्सेसरीज को घर ले जाने से बचना चाहिए। आपको ऑफिस में नैतिक रूप से सही रहना चाहिए। अगर आपके सामने कोई गलत काम हो रहा है तो उसमें भागीदार बनने के बजाय आपको सीनियर मैनेजमेंट को इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए। आपको हमेशा सच का साथ देना चाहिए।

ये भी पढ़ें

डेंड्रफ से पाना चाहते हैं छुटकारा तो जरूर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Also Read
View All