4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेंड्रफ से पाना चाहते हैं छुटकारा तो जरूर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

यह आपके लिए कई बार परेशान करने वाला और शर्मनाक भी हो सकता है लेकिन अच्छी खबर यह है कि डेन्ड्रफ को दूर किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jan 17, 2018

dandruff

dandruff

आपको शायद ही पता हो कि बालों की ज्यादातर समस्याओं जैसे कि कमजोर टूटते बाल, बाल झडऩा और यहां तक कि सफेद बालों की समस्या का कारण भी डेंड्रफ हो सकता है। क्या आप अपनी ब्लैक ड्रेसेज से दूर होने लगी हैं? और, क्या अचानक ही हैट आपके लिए बहुत जरूरी हो गई है? अगर हां, तो यह समय है इस कड़वी सच्चाई का सामने करने का कि आपको डेन्ड्रफ है। यह आपके लिए कई बार परेशान करने वाला और शर्मनाक भी हो सकता है लेकिन अच्छी खबर यह है कि डेन्ड्रफ को दूर किया जा सकता है। आपको जरूरत है तो बस उसे अस्वाभाविक ढंग से बढऩे से रोकने की। आइए जानते हैं इसके कारण, प्रकार और समाधान...

डेन्ड्रफ के कारण

डेन्ड्रफ के समाधान जानने से पहले, यह जानना जरूरी है कि आखिर डेन्ड्रफ होने के कारण क्या हैं। क्या ऐसी वजह हैं, जिनसे आपको डेन्ड्रफ की समस्या से जूझना पड़ता है। आपके सिर का सूखापन, नियमित रूप से शैंपू न करना, फंगस, एग्जिमा आदि कई कारणों से डेन्ड्रफ होता है। अगर आप इससे निपटने के लिए लंबे समय तक कोई कदम नहीं उठातीं तो यह आपके आत्म सम्मान को भी ठेस पहुंचा सकता है।

कितनी तरह का होता है डेन्ड्रफ

अगर आप अपने डेन्ड्रफ से निजात पाना चाहती हैं तो आपको यह जानना होगा कि यह कितनी तरह का होता है। जब आपको पता होगा कि आपको किस तरह का डेन्ड्रफ है, तब आप सही उपाय अपनाकर उससे छुटकारा पा सकेंगी।

ड्राई स्किन रिलेटेड डेन्ड्रफ

रूखी त्वचा की वजह से होने वाला डेन्ड्रफ सबसे आम होता है। सर्दियों में, गर्म पानी से बाल धोने के कारण आपके सिर की त्वचा रूखी हो जाती है, जिससे डेन्ड्रफ होता है।

फंगल डेन्ड्रफ

त्वचा और सिर पर मेलेसीजिया नाम का फंगस होता है। सिर पर ज्यादा तेल इस फंगस के लिए आहार का काम करता है। यह फंगस ऑलिक एसिड बनाता है, जिससे डेन्ड्रफ पैदा होता है।

ऑयल रिलेटेड डेन्ड्रफ

सिर से निकलने वाले सीबम ऑयल के इकट्ठा होने की वजह से भी डेन्ड्रफ होता है। अनियमित या सही ढंग से शैंपू न करने के कारण इस प्रकार का डेन्ड्रफ होता है।

बीमारी वाली डेन्ड्रफ

कई बीमारियों जैसे सोराइसिस की वजह से सिर पर स्किन सेल्स ज्यादा बनते हैं और डेन्ड्रफ का कारण बनते हैं। इसी तरह, एग्जिमा की वजह से भी सिर में डेन्ड्रफ होता है।


घरेलू नुस्खों से दूर करें डेन्ड्रफ

प्रोफेशनल्स से डेन्ड्रफ का ट्रीटमेंट कराने पर निश्चित ही आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं लेकिन इससे निपटने में कुछ घरेलू नुस्खे भी अच्छा काम करते हैं।

- दो चम्मच मेथी दानों को रात भर पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाएं और आधा घंटे के लिए छोड़ दें। एक बार जब यह सूख जाए तो साबुन-रीठा सॉल्यूशन या सादा पानी से इसे धो लें।
- बालों को धोने से करीब आधा घंटे पहले दही से सिर की मालिश करना भी असरदार होता है। आप दही को कम से कम तीन दिनों तक खुले में रखकर इसे और प्रभावी बना सकती हैं।
- बाल धोते समय, उन्हें आखिरी बार रगडऩे के लिए एक चम्मच नींबू के रस का इस्तेमाल करें।
- आप हफ्ते में एक बार अपने सिर पर मुल्तानी मिट्टी और नींबू के रस का पेस्ट भी लगा सकती हैं।
- एप्पल सिडार विनेगर और पानी को समान मात्रा में मिलाएं। बाल धोने से पहले उसे अपने सिर पर हल्के से रगड़ें।
सबसे बड़ी बात, बालों को नियमित धोएं और सिर को साफ रखें।