वर्क एंड लाईफ

सही तरह से करें वर्कप्लेस पर चेंज

ज्यादातर लोग बदलाव से घबराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बदलाव के कारण उन्हें नुकसान हो सकता है।

2 min read
Nov 12, 2017
Office

ज्यादातर लोग बदलाव से घबराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बदलाव के कारण उन्हें नुकसान हो सकता है। टीम लीडर के रूप में ऑफिस में बदलाव करने से पहले आपको टीम को पूरी तरह से तैयार करना बहुत जरूरी है। जानते हैं कि किस तरह से बदलाव के लिए एम्प्लॉइज को किया जाए तैयार।

बदलाव पर बातचीत करें

ये भी पढ़ें

अच्छा एम्प्लॉयर बनकर जीतें सबका दिल

अगर आप ऑफिस के काम करने के तरीके में किसी तरह का बदलाव लाना चाहते हैं तो सबके साथ कम्यूनिकेशन करें। ज्यादातर कर्मचारी बदलाव को खतरनाक मानते हैं। आपको टीम को आगामी बदलावों के बारे में पहले से सूचित कर देना चाहिए। इससे एम्प्लॉइज बिना डर के परिवर्तन को आसानी से स्वीकार कर लेंगे।

समझें मन की बात

आपको समझना चाहिए कि किसी भी बदलाव का एम्प्लॉइज पर क्या असर होगा। आपको हर एम्प्लॉई के मन की बात को समझना होगा। यह भी समझना जरूरी है कि किन कर्मचारियों पर इसका लॉन्ग टर्म के लिए और किन पर शॉर्ट टर्म के लिए असर पड़ेगा। इसके अनुरूप ही रणनीति बनाएं।

सबका फीडबैक लें

अगर आप काम या टीम में बदलाव कर रहे हैं और लोगों का फीडबैक नहीं ले रहे हैं तो परेशानी खड़ी हो सकती है। किसी भी परिवर्तन को हैंडल करने का तरीका है कि आप उसमें लोगों को शामिल करें। उनके सुझाव और फीडबैक लें। इससे वे परिवर्तन का विरोध भी नहीं करेंगे, बल्कि उस परिवर्तन के पक्ष में खड़े होंगे।

खुद पर भी लागू करें

अगर ऑफिस में कोई नया नियम लागू कर रहे हैं तो पहले उस नियम को खुद पर लागू करें। इससे टीम मेंबर्स को काफी प्रेरणा मिलेगी और वे बिना विरोध के आपका साथ देंगे। अगर खुद पर बदलाव को लागू नहीं करेंगे तो टीम मेंबर्स में विरोध के स्वर उठेंगे। इससे काम पर गलत असर पड़ेगा।

फायदे गिनाएं

टीम मेंबर्स को समझाना होगा कि जितनी जल्दी वे बदलाव को स्वीकार करेंगे, उन्हें फायदा भी उतनी ही जल्दी होगा। एम्प्लॉइज को बताएं कि यह अवसर कंपनी की नजर में ऊंचा उठने के लिए बहुत अच्छा है। उन्हें बदलाव में अवसर ढूंढऩे के लिए प्रेरित करें। बदलाव के दौरान आने वाली परेशानियों में उनका साथ दें। अगर उन्हें लगेगा कि आप उनके साथ हैं, तो वे हर बदलाव को स्वीकार करेंगे।

ये भी पढ़ें

मां बनने के बाद हुई मैं बेहतर संगीतकार
Also Read
View All