अपने संस्थान में कम्यूनिकेशन, प्रोडक्टिविटी और प्रोफेशनलिज्म के लिए स्टैंडर्ड तय करें। अगर संस्थान में किसी तरह की समस्या आ रही है तो किसी को दोष देने के बजाय वापस ट्रैक पर आने का रास्ता खोजें। अपने स्टैंडर्ड कम करने के बजाय टीम के साथ मिलकर चुनौती का सामना करें। एम्प्लॉइज को सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे वे तेजी से काम करते हैं।