वर्ल्ड कुजिन

आयरन की कमी पूरी करेगी यह टेस्टी सलाद

बात चाहे हिमोग्लोबिन बढ़ाने की हो या लिवर के फंक्शंस को बेहतर बनाने की चुकंदर सब के लिए फायदेमंद है

2 min read
Mar 19, 2018
beetroot salad
beetroot salad

बात चाहे हिमोग्लोबिन बढ़ाने की हो या लिवर के फंक्शंस को बेहतर बनाने की चुकंदर सब के लिए फायदेमंद है। यह कैंसर का खतरा भी कम करता है और हमारा स्टेमिना बढ़ाने में भी मदद करता है। चुकंदर को सलाद में कच्चा काट कर खाएं या इसका जूस पिएं। आज हम आपको चुकंदर से बनी टेस्टी सलाद की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस सलाद को सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर खाएं। यह न केवल आपको ताकत देने का काम करेगी, बल्कि आपको तरो ताजा भी बनाएगी। यहां पढ़ेंं टेस्टी बीटरूट सैलेड विद पेामोग्रेनेट की रेसिपी -

सामग्री :

अनार का शरबत
नमक
गरम मसाला
विनेगर
नाचोज क्रश
चुकंदर
ऑलिव ऑयल
पनीर
पाइन नट्स

विधि :

एक बोल में ड्रेसिंग के लिए नमक, गरम मसाला और विनेगर के साथ-साथ अनार का शरबत ऐड करें। इस मिश्रण में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल डालकर मिक्स करें। बीटरूट (चुकंदर) को छोटा-छोटा काटकर एक बोल में रखें। ऊपर से कुछ हरे व काले ऑलिव्स डालें।

आलू टिक्की चाट में एक्स्ट्रा गोलगप्पे का चूरमा डालकर क्रिस्प टेस्ट आता है, ठीक उसी तरह इस सैलेड में भी नाचोज़ क्रश करके डालने से उसका स्वाद क्रिस्पी हो जाता है। चुकंदर वाले बोल में अनार के दाने डालें और दूसरे बोल की डेसिंग ऐड करें। गार्निशिंग के लिए पुदीना पत्ती मिलाएं। अपनी पसंद के हिसाब से कुछ और माइक्रो ग्रीन्स भी ऐड किये जा सकते हैं। सैलेड को प्लेट में निकालें। ऊपर से फेटा चीज़ और पाइन नट्स ऐड करें। तैयार है हेल्दी, क्रिस्पी और टेस्टी सैलेड।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।