
दुनिया की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI - Artificial Intelligence) की दुनिया में 2026 में सबसे बड़ा प्रभाव डालने वाले 100 दिग्गजों की लिस्ट (Time100 AI 2026 List) जारी की है। इस लिस्ट में 10 प्रभावशाली भारतीयों ने भी अपनी जगह बनाई है। ये भारतीय बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों का नेतृत्व करने के साथ-साथ अपनी नई सोच से व्यापार, मेडिकल, कानूनी व्यवस्था और आम लोगों के लिए आसान भाषा में एआई टूल्स बनाकर पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा रहे हैं। इस लिस्ट को चार श्रेणियों लीडर्स, इनोवेटर्स, थिंकर्स और शेपर्स में बांटा गया है। इनमें एलन मस्क से लेकर सैम ऑल्टमेन जैसी शख्सियतें भी शामिल हैं।
लीडर्स :-
1.अरविंद कृष्णा - अरविंद आईबीएम के सीईओ और चेयरमैन हैं। वह एआई को कारोबार और बिज़नेस सिस्टम में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
2.अरविंद रमन - अरविंद अमेरिका में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक हैं। व्हाइट हाउस ने उन्हें एआई की सुरक्षा से जुड़े मानक तैयार करने की ज़िम्मेदारी दी है।
इनोवेटर्स :-
3.संजय मेहरोत्रा - संजय माइक्रोन टेक्नोलॉजी के चेयरमैन और सीईओ हैं। वह एआई के लिए जरूरी हार्डवेयर और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।
4.विवेक राघवन - विवेक सर्वम एआई के सह-संस्थापक हैं। वह भारतीय भाषाओं और स्थानीय ज़रूरतों के हिसाब से एआई टूल्स विकसित कर रहे हैं।
5.उत्कर्ष सक्सेना - उत्कर्ष अदालत एआई के सह-संस्थापक और सीईओ हैं। वह भारतीय न्याय प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए एआई टूल्स बनाने पर काम कर रहे हैं।
6.अनिमा आनंदकुमार - अनिमा कंप्यूटिंग एट कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी (कैलटेक) में प्रोफेसर हैं। वह एआई के ज़रिए वैज्ञानिक मॉडलिंग के नए तरीकों पर काम कर रही हैं।
7.सुची सारिया - सुचि बाइसियान हेल्थ की संस्थापिका और सीईओ हैं। वह एआई की मदद से बीमारियों की शुरुआती पहचान के नए तरीकों पर काम कर रही हैं।
शेपर्स :-
8.सनी गांधी - सनी एनकोड के सह-कार्यकारी निदेशक हैं। वह एआई के ज़िम्मेदार इस्तेमाल और इसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा दे रहे हैं।
9.मिताली जैन - मिताली टेक जस्टिस लॉ प्रोजेक्ट की कार्यकारी निदेशक हैं। वह एआई के क्षेत्र में कानूनी जवाबदेही और ज़िम्मेदार एआई गवर्नेंस पर काम कर रही हैं।
थिकंर्स :-
10.रवि कुमार एस. - रवि कॉग्नीजेंट के सीईओ हैं। वह कॉर्पोरेट जगत में वैश्विक स्तर पर एआई तकनीक को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।