5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी अरब ने यमन में हूती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित इलाके पर की एयरस्ट्राइक्स, 7 लोगों की मौत और 6 घायल

Houthis-Saudi Arabia Conflict: सऊदी अरब ने यमन के सादा में एयरस्ट्राइक्स कर दी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह क्षेत्र हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Nov 2026, 5:47 PM IST

Saudi Arabia airstrikes

सऊदी अरब ने की एयरस्ट्राइक्स (Photo - @YDH_TR)

यमन (Yemen) के हूती विद्रोहियों (Houthis) और देश की सरकारी सेना के बीच जंग जारी है। इस बीच हूतियों और सऊदी अरब (Saudi Arabia) के बीच भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं। अब एक बार सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में एयरस्ट्राइक्स कर दी हैं।

सादा में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक्स

यमन के सादा प्रांत में आज सऊदी अरब की एयरफोर्स ने ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक्स की। हूती संचालित मीडिया ने इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब की एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने सबसे पहले सहर जिले के अत-तल्ह कस्बे में अपने खेतों में काम कर रहे दो परिवारों को निशाना बनाया। इसके बाद पीड़ितों की मदद के लिए वहाँ पहुंचे बचावकर्मियों को भी एयरस्ट्राइक्स का निशाना बनाया गया।

7 लोगों की मौत, 6 घायल

सऊदी अरब की यमन के सादा प्रांत के सहर जिले के अत-तल्ह कस्बे में की गई एयरस्ट्राइक्स में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीँ 6 अन्य लोग इन हवाई हमलों में घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

कई लोग लापता

हूती संचालित मीडिया ने जानकारी दी कि सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक्स के बाद अत-तल्ह कस्बे में हाहाकार मच गया। हवाई हमलों के बाद कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

हूती विद्रोही और सऊदी अरब के बीच तनाव की क्या है वजह?

यमन में 2014 के आखिर में संघर्ष तब शुरू हुआ जब हूतियों ने सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया। इसके बाद सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने मार्च 2015 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में दखल दिया। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ हैं। पिछले दो महीने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले करते हुए तनाव को और बढ़ा दिया है। हूतियों को ईरान (Iran) का समर्थन प्राप्त है तो वहीँ सऊदी अरब की तरफ से यमन की सरकारी सेना को समर्थन प्राप्त है। हालांकि ईरान ने हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव को मुस्लिम एकता के लिए गलत बताते हुए दोनों पक्षों में बातचीत के ज़रिए मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया है।