विदेश

Pakistan Air force Court Martial : PAK वायुसेना के 13 अफसरों का कोर्ट मार्शल, बालाकोट हमले के बाद F-16 भेजने वाले जावेद भी शामिल

Pakistan Air force: पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) ने 13 अधिकारियों का कोर्ट मार्शल (Court Martial) कर दिया है। इसमें बालाकोट हमले (Balakot Airstrike) को अंजाम देने के बाद भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के खिलाफ ऑपरेशन स्विफ्ट रेटोर्ट (Operation Swift Retort) चलाकर पाकिस्तानी F-16 भेजने वाले एयर मार्शल रिटायर जावेद सईद भी शामिल हैं।

2 min read

Pakistan Air force :पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) ने असाधारण कार्रवाई करते हुए अपने करीब 13 बड़े अधिकारियों का कोर्ट मार्शल कर दिया है। इन अधिकारियों ने पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख के भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। कोर्ट मार्शल में भारत के बालाकोट हमले (Balakot Airstrike) को अंजाम देने के बाद भारतीय वायु सेना के खिलाफ ऑपरेशन स्विफ्ट रेटोर्ट (Operation Swift Retort) चला कर पाकिस्तानी F-16 भेजने वाले एयर मार्शल रिटायर जावेद सईद भी शामिल हैं।

पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख जहीर बाबर सिद्धू के भ्रष्टाचार का खुलासा करने के आरोप में एयर मार्शल जावेद सईद, एयर मार्शल अहसान रफीक और एयर मार्शल तारिक जिया सहित पाक वायुसेना के सात 13 अधिकारियों का कोर्ट मार्शल कर दिया गया है। इसमें से 7 बहुत वरिष्ठ अधिकारी हैं। इनमें से कई तो अब रिटायर भी हो चुके हैं। इन सभी को अरेस्ट कर लिया गया है। पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारियों ने मिलकर पाक वायु सेना प्रमुख जहीर बाबर सिद्धू के खिलाफ एक श्वेत पत्र जारी किया था।


इसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना ने जांच करवाई और अब करीब 13 अधिकारियों का कोर्ट मार्शल कर दिया है। इन्हें प्रताड़ित करने के लिए पकड़ा जा रहा है। इसके अलावा उन अधिकारियों को भी पकड़ा गया है जो वायुसेना प्रमुख के ठीक बाद आते हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख अपना कार्यकाल बढ़वाना चाहते हैं और वह अपने विरोधियों को निपटा रहे हैं। आरोप है कि पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख का नवाज शरीफ के साथ रिश्ता है। इस खुलासे के बाद अब पाकिस्तानी वायुसेना में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इन सभी अधिकारियों के बारे में एक पत्रकार ने आइएसआइ को जानकारी दे दी और अब उनकी गिरफ्तारी हुई है।


पाकिस्तानी सेना प्रमुख के बारे में खुलासा हुआ था कि उन्होंने हथियारों की खरीद में काफी धांधली की और पैसा बनाया। इस खुलासे के बाद अब पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख बुरी तरह फंस गए हैं। उन पर भ्रष्टाचार के पैसे से महंगी गाड़ियां लेने और घर लेने का आरोप है। इन अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना प्रमुख जहीर बाबर सिद्धू ने बहुत कम घंटे फाइटर विमान उड़ाया है। इसके बाद भी उनको एयर चीफ बनाया गया

Updated on:
23 Feb 2024 06:29 am
Published on:
23 Feb 2024 06:21 am
Also Read
View All