Old Gold Ring Discovered: फ्रांस में हाल ही में सोने की एक पुरानी अंगूठी मिली है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि यह अंगूठी 1800 साल पुरानी है।
दुनियाभर में पुरातत्वविद अलग-अलग खोजों में लगे हुए हैं। समय-समय पर इन्हें ऐसा करने में कामयाबी भी मिलती है। ऐसा ही अब फ्रांस (France) में हुआ है। पुरातत्त्वविदों को फ्रांस के ब्रिटनी (Brittany) में 1,800 साल पुरानी सोने की अंगूठी (Gold Ring) मिली है। जानकारी के अनुसार जिस अंगूठी की खोज हुई है, वो रोमन साम्राज्य (Roman Empire) की थी। अंगूठी पर सौंदर्य की देवी वीनस की तस्वीर भी उकेरी हुई है, जो अभी भी स्पष्ट है। अंगूठी के साथ कैरोलिंगियन साम्राज्य के समय के कुछ सिक्के भी मिले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस में मिली 1,800 साल पुरानी सोने की अंगूठी आज भी काफी अच्छी हालत में है। अंगूठी की अच्छी स्थिति देखकर पुरातत्वविद भी हैरान हैं कि इतने लंबे समय बाद भी यह अंगूठी इतनी अच्छी स्थिति में कैसे है।
फ्रांसीसी पुरातत्त्व अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों ने बताया कि अंगूठी की जांच करने पर पता चला कि इसमें निकोलो नाम का रत्न है, जिस पर नक्काशी की गई है। निकोलो एक तरह का गोमेद पत्थर है और इसे इस तरह काटा जाता है कि ऊपर नीले रंग और नीचे काले रंग की परत होती है। इस रत्न को सोने से जड़ा गया है और चारों ओर रेखाएं उकेरी गई हैं।
यह भी पढ़ें- रूस के अटैक से लेकर जीपीएस जैमिंग जैसे दावे, आखिर कैसे क्रैश हुआ अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन?
जिस स्थान पर अंगूठी मिली, वहाँ मध्ययुगीन काल के छोटे गांव के अवशेष भी मिले हैं। यह गांव करीब 1,300 या इससे ज़्यादा साल पुराना हो सकता है। वहाँ मकानों, खेतों, चरागाहों और अनाज रखने के भूमिगत भंडार के अवशेषों के साथ खाना पकाने के बर्तन और चक्की के पाट भी मिले हैं। इतना ही नहीं, ब्रिटनी में रोमन साम्राज्य काल की सड़क भी मिली है। सडक़ पर गाडिय़ों के पहियों के निशान अब तक दिखाई देते हैं। इन निशानों से पता चलता है कि सड़क पर मोटे पहियों वाली गाड़ियाँ चलती थीं। गाड़ियाँ शायद पास की बस्ती में रहने वाले लोगों के परिवहन के लिए इस्तेमाल होती थीं।
यह भी पढ़ें- चीन ने किया बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान, भारत की बढ़ सकती है टेंशन