विदेश

सूडान में एयरपोर्ट पर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की मौत

Aeroplane Crash In Sudan: सूडान में प्लेन क्रैश का मामला सामने आया है। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2023, 11:39 AM IST
sudan_aeroplane_crash.jpg
Aeroplane crash in Sudan

सूडान (Sudan) में पिछले 3 महीने से आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच जंग चल रही है। इस वजह से सूडान में सिविल वॉर की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच रविवार को सूडान में एक भीषण हादसा हो गया। रविवार को सूडान के पोर्ट सूडान एयरपोर्ट पर एक प्लेन क्रैश हो गया। पोर्ट सूडान एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ यह प्लेन एक सिविलियन प्लेन था।


9 लोगों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार पोर्ट सूडान एयरपोर्ट पर क्रैश हुए सिविलियन प्लेन में 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले 9 लोगों में से 4 सूडान आर्मी के सैनिक बताए जा रहे हैं।



बच्ची की बची जान

पोर्ट सूडान एयरपोर्ट पर क्रैश हुए इस प्लेन में एक बच्ची की जान बच गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- कंगाल पाकिस्तान के इस्लामाबाद एयरपोर्ट की लगेगी बोली, 15 साल के लिए होगा आउटसोर्स

हादसे की वजह तकनीकी खराबी

सूडान की आर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि पोर्ट सूडान एयरपोर्ट पर प्लेन के क्रैश होने की वजह तकनीकी खराबी रही। सूडान की आर्मी और संबंधित अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- क्रीमिया चीफ का बड़ा दावा, कहा - 'हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर पर यूक्रेन ने की थी ड्रोन अटैक की कोशिश'

Published on: