विदेश

अमेरिका: रशियन प्रेसिडेंट पुतिन के लहराते बैनर ने मचाया हड़कंप, जाने क्या है ‘सनसनी’ मचाने वाला मामला

अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन ब्रिज पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है तथा एक संदिग्ध की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2016, 11:26 AM IST
Feature image

अमेरिका में न्यूयार्क स्थित मैनहट्टन ब्रिज पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक विशाल बैनर टांग दिया। पुलिस बैनर लगाने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

20 गुणा 30 फुट के आकार का यह बैनर मैनहट्टन और ब्रुकलिन के बीच बने ब्रिज पर गुरुवार को दिखाई दिया था। इस बैनर में पुतिन को रुसी झंडे के सामने सूट पहनकर खड़ा दिखाया गया है और उस पर अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में 'पीसमेकर' (शांतिदूत) शब्द लिखा हुआ था।

न्यूयार्क सिटी पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर पुलिस को बैनर के बारे में सूचना मिली और करीब आधे घंटे बाद ही इसे हटा दिया गया।

उन्होंने कहा कि बैनर को टांगने वाले कौन था और ऐसा क्यों किया गया, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रवक्ता के मुताबिक अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन ब्रिज पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है तथा एक संदिग्ध की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है।

Published on: