विदेश

रूस के कामचटका में फिर आया जोरदार भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

Earthquake in Russia: रूस में एक बार फिर जोरदार भूकंप आया।। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई। सुनामी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। रूस के जिस इलाके में यह भूकंप आया वह रिंग्स ऑफ फायर के जोन में आता है। पढ़ें पूरी खबर...
less than 1 minute read
Sep 19, 2025
Earthquake
File Photo: Patrika

Earthquake in Russia: रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। जोरदार भूकंप आने के बाद सुनामी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने कहा कि पूर्वी तट पर सुनामी का खतरा देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक जान हानि की सूचना नहीं आई है। वहीं, अमेरिकी सुनामी वार्निंग सिस्टम ने कहा कि भूकंप के बाद किसी बड़े सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

29 जुलाई को आया था 8.8 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले कामचटका में 29 जुलाई को तेज भूकंप आया था। रिएक्टर स्केल पर उस समय भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई थी। इसे आधुनिक रिकॉर्ड में छठा सबसे बड़ा भूकंप भी माना गया। इस भूकंप के बाद रूस, जापान, अलास्का, गुआम, हवाई और अन्य प्रशांत द्वीपों में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया।

क्या है रिंग्स ऑफ फायर

दरअसल, यह इलाका दुनिया के सबसे सिस्मिकली एक्टिव जोन्स में से एक है। यहां पैसिफिक प्लेट और नॉर्थ अमेरिकन प्लेट आपस में मिलते हैं। यहां भूकंप आना आम बात है। प्रशांत महासागर के चारों ओर फैली 'रिंग्स ऑफ फायर' है। जोकि विश्व की 90% भूकंपीय गतिविधियों और ज्वालामुखी विस्फोटों का केंद्र है। वैज्ञानिकों के अनुसार, टेक्टोनिक प्लेट्स की गतिशीलता इसके पीछे मुख्य कारण है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भूकंप या सुनामी का खतरा बना हुआ है।

Published on:
19 Sept 2025 07:23 am
Also Read
View All
बिल गेट्स ने कबूले 3 अफेयर, कहा- ‘एपस्टीन ने इन्हें दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की’

यूरोप में रिकॉर्डतोड़ गर्मी: फ्रांस में में टूटे रिकॉर्ड, ब्रिटेन में बकिंघम पैलेस का गार्ड समारोह रुका, हीटवेव ने बिगाड़ी जनजीवन की रफ्तार

परमाणु हथियार को लेकर ईरान का दो टूक, कहा- अमेरिकी डील से पहले न्यूक्लियर ठिकानों की जांच की अनुमति नहीं देंगे

रूस में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, जिस तेल रिफाइनरी को यूक्रेन ने किया तबाह, उससे क्या-क्या हुआ असर?

इजरायल ने फिर किया लेबनान का बड़ा हमला: हवाई अटैक में एसयूवी के उड़े परखच्चे, दो लोगों की दर्दनाक मौत