
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक (Photo-IANS)
Pakistan Airstrikes Afghanistan: रमजान में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों में एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने कंधार हवाई अड्डे के पास निजी एयरलाइन काम एयर के फ्यूल डिपो को निशाना बनाया है। इसके अलावा देश के कई शहरों पर भी स्ट्राइक की है। हमलों को लेकर अफगानिस्तान ने दावा किया कि पड़ोसी देश ने एक बार फिर अफगान की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए कई शहरों में भीषण हवाई हमले किए हैं।
पाकिस्तान के हमलों को लेकर तालिबान सरकार ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी हमलों में कई महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई है। इसके अलावा रिहाइशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया है, जिसमें कई घर तबाह हो गए। तालिबान सरकार ने कहा कि विमानों ने खाली रेगिस्तानों और निर्जन क्षेत्रों में भी बमबारी की है।
वहीं हमलों को लेकर तालिबान सरकार भड़क गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस क्रूरता का जवाब दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सैन्य कार्रवाई को क्रूर आक्रामकता भी बताया है।
अफगान सरकार ने अपने बयान में कहा कि रमजान के पवित्र महीने में भी पाकिस्तान द्वारा रिहाइशी इलाकों, महिलाओं और बच्चों पर हमला करना यह दर्शाता है कि पड़ोसी देश किसी भी मानवीय सिद्धांत या नैतिक मूल्यों से बंधा हुआ नहीं है।
दरअसल, इजरायल, अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच दुनिया में ईंधन की आपूर्ति में कमी आई है। वहीं, अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन काम एयर के फ्यूल डिपो पर भी हमला कर दिया।
दरअसल, यह कंपनी सिविल एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन की आपूर्ति करती है।
पिछले दिनों से दोनों देशों के बीच लगातार तनाव जारी है। पिछले दिनों भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया था। इस पर अफगानिस्तान सरकार ने बयान जारी किया था और दावा किया कि उन्होंने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Updated on:
13 Mar 2026 09:03 am
Published on:
13 Mar 2026 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
