विदेश

एक्शन मोड में नाइजीरिया की सेना, 11 खूंखार आतंकियों का किया खात्मा

Nigerian Army In Action Mode: नाइजीरिया की सेना का देशभर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी है। एक बार फिर नाइजीरियाई सेना को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।

2 min read
May 08, 2025
Nigeria soldiers

अफ्रीकी देशों में आतंकवाद काफी फैल चुका है और एक बड़ी समस्या बन चुका है। इन देशों में नाइजीरिया (Nigeria) भी शामिल है। नाइजीरिया में आतंकवाद (Terrorism) एक गंभीर समस्या बन चुका है। समय-समय पर नाइजीरिया में आतंकी हमलों के मामले सामने आते हैं। देश में बढ़ रहे आतंकवाद को रोकने के लिए नाइजीरियाई सेना भी समय-समय पर देश में अभियान चलाती है, जिससे आतंकियों पर नकेल कसी जा सके। एक बार फिर नाइजीरियाई सेना (Army) ने ऐसा ही किया है।

11 खूंखार आतंकियों का किया खात्मा

नाइजीरिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद बदारू (Mohammed Badaru) ने बुधवार को बताया कि नाइजीरियाई सेना के आतंकवाद विरोधी अभियान में तेज़ी आई है। सेना ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग को तेज़ करते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में हाल ही में 11 खूंखार आतंकियों का खात्मा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- “भारत ने पाकिस्तान के साथ किया जैसे को तैसा, अब उन्हें रुक जाना चाहिए” – डोनाल्ड ट्रंप

खुफिया जानकारी को भी किया डबल

बदारू ने बताया कि आतंकियों से निपटने के लिए नाइजीरियाई सेना ने अपनी खुफिया जानकारी को भी डबल कर दिया है। इस खुफिया जानकारी का इस्तेमाल आतंकियों के ठिकानों का पता लगाने और उनका सफाया करने के लिए किया जाता है।

चुनौतियों से निपटने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण ज़रूरी

बदारू ने आगे कहा कि नाइजीरिया में सुरक्षा से संबंधित चुनौतियाँ कई दशकों से चली आ रही सामाजिक और राजनीतिक दरारों, आर्थिक अव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के प्रभाव और वैश्विक आतंकवाद के मापदंडों में गहराई से निहित हैं, जो शास्त्रीय सैन्य सिद्धांतों से परे लगातार बदल रही हैं। बदारु का मानना है कि इन आतंकवाद से जुड़े इन खतरों से निपटने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण ज़रूरी है, जिसमें स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सैन्य प्रयासों को सामाजिक-आर्थिक विकास और क्षेत्रीय सहयोग के साथ जोड़ना शामिल है।

यह भी पढ़ें- बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी: सुनसान हो जाएगी धरती, युद्ध के विषय में कही चौंकाने वाली बात

Also Read
View All

अगली खबर