
छठ पूजा (Chhath Puja) के पर्व का आज आखिरी दिन है। 5 नवंबर से 8 नवंबर तक छठ पूजा के पर्व को मनाया जाएगा। भारत (India) ही नहीं, विदेश में भी छठ पूजा के पर्व को मनाया जा रहा है। बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (Bihar Jharkhand Association of North America - BJANA) ने अमेरिका (United States Of America) के न्यू जर्सी (New Jersey) में गुरुवार शाम को छठ पूजा का आयोजन किया। शाम के समय बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के सदस्यों ने साथ मिलकर पूजा की। इसके लिए नदी के किनारे को घाट की तरह सजाया गया और बड़ी धूमधाम से इस पर्व को मनाया गया।
BJANA की ओर से आयोजित छठ पूजा पर्व को मनाने के लिए 1,000 से ज़्यादा श्रद्धालु एकत्रित हुए और सभी ने साथ मिलकर धूमधाम से इस पर्व को मनाया। नदी के किनारे को भी इस तरह सजाया गया, जिससे बिहार और झारखंड में घाटों जैसा माहौल लगे।
BJANA की तरफ से अमेरिका के न्यू जर्सी में हर साल छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। BJANA ने 2017 से अमेरिका में छठ पूजा का आयोजन करना शुरू किया था और तभी से यह सिलसिला बरकरार है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु BJANA की ओर से आयोजित छठ पूजा में शामिल होते हैं और बड़े हर्षोल्लास से इस पर्व को अपने और साथियों के परिवारों के साथ मनाते हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रंप की जीत पर पुतिन ने दी बधाई, अमेरिका-रूस संबंधों में सुधार के विषय पर बातचीत के लिए तैयार