विदेश

बांग्लादेश में धमाका, 2 लोगों की मौत

Bangladesh Blast: बांग्लादेश में जहाज तोड़ने वाले यार्ड में धमाके से आग लग गई थी। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 2 हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2024, 11:32 AM IST
Blast at ship breaking yard in Bangladesh
Blast at ship breaking yard in Bangladesh

बांग्लादेश (Bangladesh) में शनिवार को एक हादसा हो गया। बांग्लादेश के चट्टोग्राम (Chattogram) बंदरगाह शहर के सीताकुंड (Sitakunda) में एक जहाज तोड़ने वाले यार्ड में धमाका हो गया और इसी वजह से वहाँ आग भी लग गई थी। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे। घायलों को देश की राजधानी ढाका (Dhaka) के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनका इलाज शुरू कर दिया गया था। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर थी और उनमें से 1 की एक दिन पहले ही मौत हो गई थी। अब मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है।

2 लोगों की मौत

बांग्लादेश के चट्टोग्राम बंदरगाह शहर के सीताकुंड में जहाज तोड़ने वाले यार्ड में हुए धमाके और इसके बाद लगी आग से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 हो गया है।

मामले की जांच शुरू

सीताकुंड में जिस जहाज तोड़ने वाले यार्ड में धमाका हुआ, वहाँ फिलहाल के लिए काम बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही देश के उद्योग मंत्रालय ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

यूरोपीय शिपिंग कंपनियाँ भी भेज रही हैं जहाज

बांग्लादेश के सीताकुंड समुद्री तट दुनिया के सबसे बड़े जहाज-तोड़ने वाले यार्ड्स में से एक के रूप में उभरे हैं। ऐसे में कई यूरोपीय शिपिंग कंपनियाँ देश में खतरनाक और प्रदूषण फैलाने वाले यार्ड्स में अंत के करीब जहाजों को स्क्रैप के लिए भेज रही हैं।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल टैंकर में धमाका, नाइजीरिया में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 59

Updated on:
10 Sep 2024, 11:32 AM IST
Published on: