विदेश

पाकिस्तान में रॉकेट लॉन्चर शैल फटने से ब्लास्ट, 4 बच्चों समेत 8 की मौत

Blast In Pakistan: पाकिस्तान में आज फिर एक ब्लास्ट का मामला सामने आया है। इस ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2023, 4:45 PM IST
rocket_launcher_shell_blast_in_pakistan.jpg
Rocket launcher shell exploed in Pakistan

पाकिस्तान लंबे समय तक आतंकवाद का सबसे बड़ा पनाहगार रहा है। दुनियाभर में कई जगहों पर आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश पाकिस्तान में ही रची जाती रही है। पर लंबे समय से आतंकवाद का पनाहगार रहा पाकिस्तान भी अब आतंकवाद से अछूता नहीं रहा है और आतंकवाद का अड्डा बन गया है। अक्सर ही पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियाँ, ब्लास्ट जैसे मामले देखने को मिलते हैं। आज, बुधवार, 27 सितंबर को फिर पाकिस्तान में इसी तरह का एक मामला देखने को मिला। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में काश्मोर जिले की कंधकोट तहसील के मेहवाल शाह इलाके के एक घर में हुआ।


8 लोगों की मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में काश्मोर जिले की कंधकोट तहसील के मेहवाल शाह इलाके के घर में आज हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 4 बच्चे थे।

3 लोग घायल

इस ब्लास्ट में घर में मौजूद 3 लोग घायल भी हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।


क्या रही ब्लास्ट की वजह?

ब्लास्ट की वजह रॉकेट लॉन्चर शैल के फटने को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घर के बच्चों को पास के एक खेत में रॉकेट लॉन्चर का शैल मिल था जिसे वो अपने साथ ले आए थे। उसी से खेलने के दौरान वो फैट गया जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ।

मामले की जांच हुई शुरू

इस पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। सिंध के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मकबूल बकर ने इलाके के महानिरीक्षक डॉ. रिफत मुख्तार से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें- फ्रांस के राजदूत ने छोड़ा नाइजर, दोनों देशों के बीच टेंशन के चलते लिया गया फैसला

Published on: