विदेश

पेरू की नदी में पलटी नाव, 6 लोगों की मौत

Boat Accident In Peru: पेरू में बुधवार को एक नाव के साथ हादसा हो गया। लोगों से भरी एक नाव पेरू की नदी में पलट गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Boat capsizes in Peru
Boat capsizes in Peru

समय-समय पर लोगों से भरी नावॉं के पलटने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और मामला एक बार फिर सामने आया है। यह मामला पेरू (Peru) का है। मंगलवार देर रात को लोगों से भरी एक नाव पेरू के पुकाल्पा बंदरगाह से अटालाया शहर के लिए रवाना हुई थी। जानकारी के अनुसार इस नाव पर करीब 48 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे और शिक्षक भी मौजूद थे। नाव में 68 यात्रियों के एक साथ सफर करने की क्षमता थी। साथ ही इस नाव में जीवन रक्षक जैकेट और सुरक्षा के लिए ज़रूरी दूसरी चीज़ें भी थीं। बुधवार को यह नाव पेरू के पूर्व-मध्य क्षेत्र उकायाली से होकर बहने वाली नदी में पलट गई।

6 लोगों की मौत

पेरू की नदी में नाव के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई। पेरू की पोर्ट कैप्टेंसी के प्रमुख जोनाथन नोवोआ ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की।


किस वजह से हुआ हादसा?

नाव के पलटने के पीछे नदी के बढ़े हुए जलस्तर को एक बढ़ा कारण बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि नदी का जलस्तर ज़्यादा होने की वजह से नाव किसी चीज़ से टकरा गई और इसी वजह से पलट गई।

रविवार को भी पलटी थी नाव

इससे पहले पेरू में रविवार को भी एक नाव पलटने का मामला सामने आया था। पेरू के लोरेटो क्षेत्र में रविवार को नदी में नाव पलटने से 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

यह भी पढ़ें- Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में 6.2 तीव्रता के भूकंप का तेज़ झटका, लोगों में मची खलबली

Updated on:
05 Sept 2024 10:48 am
Published on:
05 Sept 2024 10:31 am