विदेश

पाकिस्तान में बम ब्लास्ट, 1 की मौत और 4 घायल

Pakistan Blast: पाकिस्तान में रविवार को एक बम ब्लास्ट का मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2024, 11:39 AM IST
Bomb blast in Pakistan
Bomb blast in Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) में बम ब्लास्ट (Bomb Blast) कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। पाकिस्तान में अक्सर ही अलग-अलग जगहों पर इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। इसकी वजह है देश में बसा हुआ आतंकवाद और सामान्य अपराध, जो कानून व्यवस्था के कंट्रोल से बाहर है। पाकिस्तान ने लंबे समय तक आतंकवाद को पनाह दी और अब पाकिस्तान आतंकवाद के चंगुल में फंस चुका है। इस वजह से पाकिस्तान में सामान्य अपराधियों की हिम्मत भी बढ़ गई है। ऐसे में अक्सर ही पाकिस्तान में बम ब्लास्ट और अपराध के अन्य मामले देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को देखने को मिला., जब पाकिस्तान में एक बार फिर बम ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत के दक्षिणी वजीरिस्तान के वाना इलाके में हुआ।

व्हीकल में हुआ धमाका

यह धमाका दक्षिणी वजीरिस्तान के वाना इलाके में एक व्हीकल में हुआ। व्हीकल में बम लगा हुआ था और अचानक से ही वो फट गया और जोर का धमाका हुआ।

1 की मौत और 4 घायल

इस धमाके में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। साथ ही 4 लोग इस हादसे में घायल भी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- इराकी सेना को मिली कामयाबी, मार गिराए इस्लामिक स्टेट के 3 आतंकी

Updated on:
9 Sep 2024, 11:39 AM IST
Published on: