विदेश

ब्रिटेन में महिला से पुरुष बने शख्स ने दिया बच्ची को जन्म

ब्रिटेन के आदमी ने एक बेटी को जन्म दिया है। हेडन क्रॉस का नाम यह शख्स पहले महिला ही थी। हेडन ने बाद में अपना जेंडर चेंच करा लिया था। उन्हें ब्रिटेन में कानूनी रूप से पुरुष का दर्जा मिल चुका है।

less than 1 minute read
Jul 09, 2017

ब्रिटेन के आदमी ने एक बेटी को जन्म दिया है। हेडन क्रॉस का नाम यह शख्स पहले महिला ही थी। हेडन ने बाद में अपना जेंडर चेंच करा लिया था। उन्हें ब्रिटेन में कानूनी रूप से पुरुष का दर्जा मिल चुका है।

फेसबुक की मदद से उन्होंने बच्चा पैदा करने के लिए स्पर्म डोनर को ढूंढा था। जनवरी के महीने में जब हेडन ने प्रेन्नेंट होने की बात कही थी, तो वह पूरे ब्रिटेन में चर्चा का विषय बन गए थे। बहुत सारे लोगों ने इसे प्रकृति की व्यवस्था से खिलवाड़ बताया।

कई लोग उसके बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित थे, क्योंकि उसका जन्म एक अनजान डोनर के स्पर्म से होने जा रहा था। हेडन के परिवार ने मीडिया को बताया कि उसे बेटी हुई है। बेटी का नाम ट्रिनिटी लीफ रखा है।

हालांकि ब्रिटेन के ग्लूकोस्टरश्री रॉयल अस्पताल में जन्मी बच्ची के बर्थ सर्टिफिकेट पर हेडन क्रॉस का नाम मां की जगह लिखा गया है। वहीं फॉर्म में पिता के नाम की जगह को खाली छोड़ा गया है।

Published on:
09 Jul 2017 03:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर