विदेश

कनाडा में हर सिगरेट पर दी जाएगी स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी, ‘हर कश में जहर’ और इसी तरह की अन्य वॉर्निंग्स

Canada's Initiative On Cigarettes: सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है और यह बात हर कोई जानता भी है। ऐसे में सिगरेट के खतरों को बताने के लिए अब कनाडा में एक फैसला लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2023, 6:43 PM IST
cigarette_warnings.jpg
Health related warnings on cigarettes

सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक होता है यह बात जगजाहिर है। सिगरेट के नुकसान के बारे में लगभग सभी जानते हैं। आपने एक कहावत भी सुनी होगी, "धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।" और यह बिल्कुल सच है। सिगरेट पीने से स्वास्थ्य को नुकसान होता है। जो सिगरेट पीटा है उसे तो नुकसान होता ही है, उसके आसपास के लोगों को भी इनडायरेक्ट रूप से नुकसान पहुंचता है। हालांकि सिगरेट के पैकेट पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी छपी होती है पर अक्सर ही लोग उसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं। ऐसे में लोगों को सिगरेट से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने के लिए कनाडा में एक फैसला लिया गया है।


कनाडा में लागू हुआ नया नियम

कनाडा में मंगलवार से एक नया नियम लागू हो गया है। इस नियम की घोषणा सबसे पहले मई में की गई थी पर अब इसे देशभर में लागू कर दिया गया है। नियम के अनुसार न सिर्फ सिगरेट के पैकेट पर, बल्कि अब हर सिगरेट पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी छपी होगी जिनके ज़रिए सिगरेट पीने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले कनाडा में ही साल 2000 से सिगरेट के पैकेट पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी का छपना शुरू हुआ था।

कब से मार्केट में मिलनी होगी शुरू?

स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी वाली ऐसी सिगरेट जो सामान्य सिगरेट से साइज़ में कुछ बड़ी होगी, अगले साल से मार्केट में मिलने लगेगी। वहीं नई स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी के साथ सामान्य साइज़ वाली सिगरेट 2025 से मिलना शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- बीज़िंग में बारिश ने तोड़ा 140 सालों का रिकॉर्ड, चीन की राजधानी में हाहाकार

क्या है सरकार के इस फैसले की वजह?


कनाडा सरकार के इस नए कानून के बारे में जानकर मन में यह बात आना स्वाभाविक है कि यह फैसला क्यों लिया गया। दरअसल ज़्यादातर लोग सिगरेट खुले में खरीदते हैं। ऐसे में पैकेट पर छपी चेतावनी पर ध्यान नहीं देते। पर जो लोग सिगरेट का पैकेट खरीदते हैं वो भी इस पर छपी चेतावनी पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में सरकार चाहती है कि सिगरेट पीने से पहले लोग इस पर छपी चेतावनी को नज़रअंदाज़ न कर सके जिससे उन्हें इससे होने वाले नुकसान के बारे में पता रहे।

किस तरह की चेतावनी मिलेगी सिगरेट पर?

आइए नज़र डालते हैं उन स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियों पर जो कनाडा में सिगरेट पर मिलेगी।

⊛ हर कश में जहर।
⊛ सिगरेट्स आपके ऑर्गन्स को नुकसान पहुंचाती हैं।
⊛ सिगरेट्स से कैंसर होता है।
⊛ तंबाकू के धुएं से बच्चों को नुकसान पहुंचता है।
⊛ सिगरेट्स से नपुंसकता पैदा होती है।
⊛ सिगरेट्स से ल्युकेमिया होता है।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, 2020 अमरीका राष्ट्रपति चुनाव रिज़ल्ट को पलटने की कोशिश का आपराधिक आरोप तय

Published on: