Chile Forest Fire: चिली के जंगलों में हाल ही में लगी भीषण आग से नुकसान बढ़ता ही जा रहा है।
चिली (Chile) के जंगलों में हाल ही में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यह आग वालपाराईसो (Valparaíso) शहर के ट्रोन्कल सुर (Troncal Sur) में और विना डेल मार (Vina del Mar) शहर के जंगलों में शुक्रवार से ही लगनी शुरू हो गई थी। इससे आसपास के इलाकों में धुआं छा गया है और कई लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। आग फैलकर एस्ट्रेला (Estrella) और नविदाद (Navidad) के जंगलों तक पहुंच गई है। आग फैलकर ज़्यादा आबादी वाले इलाकों तक पहुंच गई है और इस वजह से नुकसान भी बढ़ता ही जा रहा है।
51 लोगों की मौत
चिली में जंगलों में लगी आग से पहले 10 लोगों के मरने की खबर सामने आई थी। अधिकारियों ने यह बात भी साफ कर दी थी कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मरने वालों का आंकड़ा अब 51 हो चुका है और अभी भी इसके बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
हज़ार से ज़्यादा घर हुए खाक
चिली में जंगलों में लगी आग से हज़ारों घर खाक हो गए हैं।
आपातकाल हुआ घोषित
चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक (Gabriel Boric) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपातकाल घोषित कर दिया है। साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि इस स्थिति से निपटने के लिए जो भी ज़रूरी होगा वो किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें- जो बाइडन को मिली जीत, डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से साउथ कैरोलिना प्राइमरी में मारी बाज़ी