विदेश

पाकिस्तानी मीडिया को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है चीन, अमेरिका ने किया दावा

China's New Plan: चीन ने एक नया प्लान बनाया है जिसके बारे में हाल ही में अमेरिका ने दावा किया है। चीन के इस प्लान में पाकिस्तान की भी भागीदारी होगी।
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2023, 3:36 PM IST
pakistan_china_flags.jpg
Pakistan-China flags

चीन (China) अक्सर ही अलग-अलग प्लानिंग में लगा रहता है। चीन दुनिया के सभी देशों से आगे रहना चाहता है और इसके लिए चीन अक्सर ही अलग-अलग प्लान बनाता रहता है। चीन की हमेशा कोशिश रहती है कि माहौल उसके पक्ष में ही रहे। इसके लिए चीन ने एक नया प्लान बनाया है। हाल ही में अमेरिका (United States Of America) ने चीन के इस नए प्लान के बारे में जानकारी दी है। अमेरिका के विदेश विभाग ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में चीन के नए प्लान के बारे में दावा किया गया है जिसका लक्ष्य माहौल चीन के पक्ष में रखना है।


पाकिस्तानी मीडिया को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है चीन

अमेरिका के विदेश विभाग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) की मीडिया को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है। चीन अपने इस प्लान में करीबी देशों को भी शामिल करना चाहता है और इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम शामिल है।


भारी-भरकम राशि खर्च कर रहा है चीन

2021 में भी अमेरिका के विदेश विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसके अनुसार चीन ने पाकिस्तानी मीडिया को अपने प्रभाव में लाने की शुरुआत कर दी थी। चीन चाहता है कि पाकिस्तानी मीडिया उसके पक्ष में ही काम करे और चीन के पक्ष में झूठी खबर दिखाने से भी पीछे न हटे। अमेरिकी विदेश विभाग की हाल ही में आई रिपोर्ट में भी चीन के इस प्लान के बारे में दावा किया गया है। इसके लिए चीन भारी-भरकम राशि भी खर्च कर रहा है।

यह भी पढ़ें- ऋषि सुनक के जेंडर से जुड़े एक बयान पर मचा बवाल, लोगों में छिड़ी बहस

Published on: