विदेश

Dawood Ibrahim Poisned: भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाउद अस्पताल में गिन रहा आखिरी सांसें, जहर देकर मारने की कोशिश!

Dawood Ibrahim admitted in hospital: भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में जहर देने की कोशिश की गई है। सूत्रों के मुताबिक उसे कराची के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2023, 8:45 AM IST
 Dawood Ibrahim admitted to Karachi hospital after suspicion of poisoning in Pakistan

मुंबई हमलों का मास्टर माइंड और भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में जहर देने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दाऊद को पाकिस्तान के कराची शहर के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक इस बात कि पुष्टि नहीं हुई है न ही इस बारे में कोई जानकारी सामने आ पाई है कि भारत के दुश्मन को किसने जहर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को हसीना पारकर के बेटे दाऊद के कराची में होने की जानकारी मिली थी।

लगातार वायरल होती है ऐसी खबरें

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जबदाऊद इब्राहिम को जहर देने की अटकलों से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले भी ऐसी खबरें कई बार वायरल हो चुकी है। लेकिन इस बार कथित जहर देने के पीछे के उद्देश्यों के बारे में अटकलें आंतरिक सत्ता संघर्ष से लेकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर बाहरी दबाव तक को माना जा रहा हैं। इससे पहले पाकिस्तान में पिछले दिनों लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अदनान अहमद उर्फ अबू हंजला सहित कई वांछित आतंकवादी मारे गए हैं।

मुंबई हमलों का मास्टरमांइड है दाऊद

डी-कंपनी का सरगना और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। उसे 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड माना जाता है। मुंबई में हुए सीरियल धमकों में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी? इस घटना में हजारों लोग घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद उसे भारत का वांछित आतंकवादी घोषित कर दिया गया था।

सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है।

Published on: