विदेश

इज़रायली हमलों से मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा पहुंचा 20 हज़ार

Israel-Hamas War: इज़रायली हमलों की वजह से अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 20 हज़ार पहुंच गया है।

less than 1 minute read
Palestinians death toll keeps rising due to war

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर को जो युद्ध शुरू हुआ था, वो अभी भी जारी है। इसी दिन हमास ने इज़रायल पर करीब 5,000 रॉकेट्स दागे और घुसपैठ करते हुए लोगों को मारने और बंधक बनाने का काम भी किया। ऐसे में इज़रायली सेना ने भी गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर हमले शुरू कर दिए। हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम लगा और उस दौरान सीज़फायर के पालन के साथ ही बंधकों और कैदियों की रिहाई भी हुई पर एक हफ्ते के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। युद्ध विराम खत्म होते ही इज़रायली सेना ने फिर से हमास को निशाना बनाना शुरू कर दिया और इससे निर्दोष फिलिस्तीनी लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं। इज़रायली हमलों की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।


मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा पहुंचा 20 हज़ार

इज़रायली सेना के हमलों के प्रभाव से युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 20,000 पहुंच गया है। हमास के द्वारा चलाई जा रही गाज़ा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी। मरने वाले ज़्यादातर फिलिस्तीनियों में गाज़ा के लोग हैं। वेस्ट बैंक में भी फिलिस्तीनियों ने जान गंवाई है।

Published on:
21 Dec 2023 10:18 am
Also Read
View All