विदेश

Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में 6.2 तीव्रता के भूकंप का तेज़ झटका, लोगों में मची खलबली

Papua New Guinea Earthquake: दुनियाभर में हर दिन कई भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं। आज पापुआ न्यू गिनी में भूकंप का तेज़ झटका आया।

2 min read
Earthquake

दुनियाभर में हर दिन कई भूकंप के कई मामले सामने आ रहे हैं और इनमें इजाफा भी हो रहा है। कहीं न कहीं हर दिन ही भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं। आज, गुरुवार, 5 सितंबर को आए भूकंपों में पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आया तेज़ भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 रही। पापुआ न्यू गिनी में यह भूकंप अंगोरम (Angoram) से 66 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


लोगों में मची खलबली

पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी लोगों ने महसूस किया। इससे लोगों में खलबली मच गई। तेज़ झटके से कई घर और इमारतें भी कांप उठी और लोगों को बाहर भागना पड़ा। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई भी हताहत नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दिया इस्तीफा

Updated on:
05 Sept 2024 10:09 am
Published on:
05 Sept 2024 10:08 am