Earthquake In Australia: दुनियाभर में हर दिन ही भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं और इनमें इजाफा भी हो रहा है। आज ऑस्ट्रेलिया में भूकंप का मामला सामने आया है।
दुनियाभर में हर दिन भूकंप के एक से मामले देखने को मिल रहे हैं और पिछले सालभर में भूकंपों के मामलों में तेज़ी से इजाफा भी हुआ है। आज इस इस लिस्ट में अब एक और भूकंप जुड़ गया है। आज ऑस्ट्रेलिया (Australia) में भूकंप का मामला सामने आया है। यह भूकंप साउथईस्ट ऑस्ट्रेलिया में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, मंगलवार, 22 अगस्त को सुबह करीब 10 बजकर 35 मिनट पर आया। इस भूकंप की जानकारी ऑस्ट्रेलिया की लोकल जियोफिज़िक्स एजेंसी के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी दी।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार साउथईस्ट ऑस्ट्रेलिया में आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
यह भी पढ़ें- रूस ने फिर किया यूक्रेन के ड्रोन अटैक को नाकाम, मॉस्को में मार गिराए 2 ड्रोन्स
क्या रही नुकसान की स्थिति?
जानकारी के अनुसार साउथईस्ट ऑस्ट्रेलिया में आए भूकंप से कोई भी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ, पर इस वजह से नुकसान नहीं हुआ।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक
पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- रूस में बगावत के बाद येवगेनी प्रिगोझिन का वीडियो आया सामने, जानिए कहाँ है वैगनर चीफ