विदेश

इक्वाडोर में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 की तीव्रता

Ecuador Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज इक्वाडोर में भूकंप आया है।
less than 1 minute read
earthquake_logo_.jpg

दुनियाभर में भूकंप मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं, एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आते हैं। आज. मंगलवार, 20 फरवरी को आए भूकंपों में इक्वाडोर (Ecuador) में आया भूकंप भी शामिल है। इक्वाडोर में यह भूकंप पुएर्टो बैक्वेरिज़ो मोरेनो (Puerto Baquerizo Moreno) से 157 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

इक्वाडोर में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस पर नहीं हुआ नुकसान

इक्वाडोर में आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में लोगों का झटका ज़रूर लगा पर इससे नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- इज़रायल के खिलाफ युद्ध में अब तक 6 हज़ार हमास आतंकी ढेर

Published on:
20 Feb 2024 10:49 am