विदेश

Earthquakes: न्यूज़ीलैंड में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 तीव्रता

New Zealand Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज न्यूज़ीलैण्ड में भूकंप आया है।

less than 1 minute read

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, मंगलवार, 2 जुलाई को आए भूकंपों में न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के नॉर्थ आइलैंड (North Island) पर आया भूकंप भी शामिल है, जो ईस्ट की तरफ आया। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर आया। न्यूज़ीलैंड की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार न्यूज़ीलैण्ड के नॉर्थ आइलैंड पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

न्यूज़ीलैण्ड के नॉर्थ आइलैंड पर आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों में बढोत्तरी है गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढोत्तरी गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- Trending Quiz: क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाले टॉप 5 देश कौन से हैं?

Also Read
View All

अगली खबर