
Jeffrey Epstein
जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) और एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) काफी समय से विवादित विषय हैं। एपस्टीन मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की भी मांग कई सालों से उठाई जा रही है। इसी बीच अमेरिका की फेडरल अदालत ने एपस्टीन के सुसाइड नोट को सार्वजनिक कर दिया है। यह नोट एपस्टीन की मौत के बाद से ही सील था और एक याचिका पर फेडरल जज केनेथ कारास ने इसे अनसील करने का आदेश दिया, जिसके बाद इसे दुनिया के सामने पेश कर दिया गया।
जुलाई 2019 में एपस्टीन ने जेल में पहली बार सुसाइड की कोशिश की थी जो असफल रही थी। हालांकि अगस्त में एपस्टीन ने जेल में ही अपनी जान दे दी थी। सुसाइड की पहली कोशिश के बाद जेल में उसके साथ बंद एक अन्य कैदी को उसका सुसाइड नोट मिला था। इस सुसाइड नोट में उसने अंग्रेजी में लिखा था, "उन्होंने महीनों तक मेरी जांच की, कुछ नहीं मिला। अपने समय को चुनकर अलविदा कह पाना एक सुखद बात है। तुम चाहते क्या हो, मैं रोने लगूं? इसमें मजा नहीं है और यह करने लायक नहीं है।"
एपस्टीन के सुसाइड नोट के जारी होने से उसकी मौत को लेकर लगातार चली आ रही साजिश की अटकलें एक बार फिर तेज़ हो गई हैं। कई लोग मानते हैं कि एपस्टीन की मौत की वजह सुसाइड नहीं थी, बल्कि जेल में साजिश के तहत उसकी हत्या की गई थी। एपस्टीन की मौत के बाद जेल अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगे थे और कई जांचें भी हुई थीं लेकिन हत्या के सबूत नहीं मिले थे। हालांकि इसके बावजूद कई लोगों का मानना है कि इस मामले से जुड़े कई तथ्य अभी भी छिपाए जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 66 वर्ष की उम्र में 10 अगस्त 2019 को एपस्टीन जेल में फांसी के फंदे से लटका मिला था।
Updated on:
07 May 2026 10:07 am
Published on:
07 May 2026 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
