विदेश

इंडोनेशिया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 की तीव्रता

Earthquake In Indonesia: भूकंप के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज इंडोनेशिया में भूकंप का झटका महसूस किया गया।

less than 1 minute read
Earthquake in Mexico

दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। हर दिन दुनियाभर में कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आते रहते हैं। आज आए कई भूकंपों में से इंडोनेशिया (Indonesia) में आया भूकंप भी शामिल है। आज, बुधवार, 20 दिसंबर को इंडोनेशिया के टोबेलो (Tobelo) से 114 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थईस्ट में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज जल्द सुबह 4 बजकर 06 मिनट पर आया।


कितनी रही गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 177.9 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप का झटका लोगों को महसूस ज़रूर हुआ पर इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और पिछले महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। वहीं चीन में 18 दिसंबर की रात आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- बेटी ने अरेंज मैरिज से किया इनकार तो माता-पिता ने कर दी हत्या, अब इस देश की जेल में काटनी पड़ेगी ज़िंदगी..

Published on:
20 Dec 2023 12:43 pm
Also Read
View All