विदेश

इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 की तीव्रता

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आज फिर भूकंप आया है।

less than 1 minute read
earthquake_scale.jpg
Earthquake in Guam

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। पर कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) भी ऐसे देशों में शामिल है। आज, गुरुवार, 8 फरवरी को इंडोनेशिया में फिर भूकंप आया। यह भूकंप फकफक (Fakfak) से 166 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज आधी रात बाद 1 बजकर 03 मिनट पर आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही इंडोनेशिया में आए भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों ने भूकंप का झटका ज़रूर महसूस किया।

भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- इज़रायली पीएम नेतन्याहू ने हमास के सीज़फायर प्रस्ताव को ठुकराया, जीत तक युद्ध जारी रखने का किया ऐलान

Published on:
08 Feb 2024 11:59 am
Also Read
View All
Heatwave In Europe: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 35 इलाकों में हीटवेव अलर्ट, पब्लिक इवेंट्स और शराब पीने पर सख्ती

‘बातचीत फेल हुई तो ताकत के दम पर होर्मुज पर कब्जा करेंगे ट्रंप’, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के दावे से मची खलबली

बातचीत के बीच ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका उठा सकता है बड़ा कदम’, ईरानी अधिकारीयों ने बीच में छोड़ी मीटिंग

खतरे में ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर की कुर्सी! राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को दे सकते हैं इस्तीफा

’50 साल पहले अपने बड़े भाई को खोया’, बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान को किसी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने दूंगा