विदेश

Earthquake: फिलीपींस में 5.4 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी धरती

Philippines Earthquake: दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में हो रही वृद्धि रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज फिलीपींस में भूकंप से धरती कांप उठी।
less than 1 minute read
earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में वृद्धि हो रही है और इसमें । हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देश तो ऐसे हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं। ऐसे देशों में फिलीपींस (Philippines) का नाम भी शामिल है। फिलीपींस में आज, मंगलवार, 10 सितंबर को एक बार फिर भूकंप आया है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 रही। फिलीपींस में यह भूकंप सारंगानी (Sarangani) से 183 किलोमीटर साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 2 बजकर 31 मिनट पर फिलीपींस में भूकंप आया। फिलीपींस की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही गहराई?

फिलीपींस में आज आए इस भूकंप की गहराई 72.2 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

फिलीपींस में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी लोगों ने महसूस किया। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंतनीय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंतनीय है।

यह भी पढ़ें- यागी तूफान ने वियतनाम में मचाई तबाही, अब तक 59 लोगों की मौत

Updated on:
10 Sept 2024 10:40 am
Published on:
10 Sept 2024 10:40 am