30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यागी तूफान ने वियतनाम में मचाई तबाही, अब तक 59 लोगों की मौत

Typhoon Yagi Causes Destruction In Vietnam: यागी तूफान ने वियतनाम में तबाही मचा दी है। इस तूफान की वजह से वियतनाम में जान-माल का भी काफी नुकसान हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 Sep 2024, 4:53 PM IST

Typhoon Yagi's impact in Vietnam

Typhoon Yagi's impact in Vietnam

यागी तूफान (Typhoon Yagi) का वियतनाम (Vietnam), चीन (China) और फिलीपींस (Philippines) में असर अभी भी खत्म नहीं हुआ है। इन तीनों देशों में इस यागी टायफून तबाही मचा रहा है। तेज़ रफ्तार की हवाओं से इस तूफ़ान ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। इस यागी तूफान की वजह से तीनों देशों में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। लाखों लोगों को इस तूफान की वजह से अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी है। यागी तूफान को सबसे शक्तिशाली टायफून में से एक माना जा रहा है और इसे लेकर प्रभवित क्षेत्रों में चेतावनी भी जारी की जा चुकी है। इन क्षेत्रों में तो खतरे को देखते हुए कई स्कूलों और ऑफिसों को भी बंद करने का फैसला लिया गया है। यागी तूफान की वजह से इन तीनों देशों में जान-माल का भी नुकसान हो रहा है, खास तौर से वियतनाम में।

अब तक 59 लोगों की मौत

वियतनाम में यागी तूफान की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के मामले सामने आ रहे हैं। नदियाँ उफान पर हैं। भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की चेतावनी बनी हुई है। यागी तूफान की वजह से वियतनाम में अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है।

कई लोग घायल, घर-फसलें हुए तबाह

वियतनाम में यागी तूफान की वजह से कई लोग घायल भी हो गए हैं। बड़ी मात्रा में फसलें तबाह हो गई हैं। साथ ही कई घरों और इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कई घर तो इस शक्तिशाली तूफान की चपेट में आकर तबाह भी हो गए हैं।

कुछ कमजोर हुआ यागी, पर खतरा अभी टला नहीं

रविवार को यागी तूफान कुछ कमजोर ज़रूर पड़ा, लेकिन इसका खतरा अभी भी टला नहीं है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है और बिना ज़रूरत के अपने घरों से बाहर निकलने से मना किया गया है।

भारत में नहीं है खतरा

यागी तूफान से भारत में खतरा नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने भी इस बारे में साफ कर दिया है।

यह भी पढ़ें- सूडान में पैरामिलिट्री ने फिर मचाया आतंक, 20 से ज़्यादा लोगों की ली जान और करीब 100 हुए घायल