31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूडान में पैरामिलिट्री ने फिर मचाया आतंक, 20 से ज़्यादा लोगों की ली जान और करीब 100 हुए घायल

Sudan Conflict: सूडान में पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ ने एक बार फिर आतंक मचाते हुए लोगों पर हमला किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 Sep 2024, 4:18 PM IST

RSF conducts another attack in Sudan

RSF conducts another attack in Sudan

सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (RSF) के बीच पिछले साल 15 अप्रैल को शुरू हुआ युद्ध अभी भी खत्म नहीं हुआ है। रह-रहकर सूडान में हिंसा भड़कती रहती है। इस जंग की वजह से हज़ारों लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं, लाखों लोगों ने अपना घर गंवाया और विस्थापित हो गए हैं अभी भी लोग बड़े मुश्किल हालात में जी रहे हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से देश में खाने का संकट भी काफी गंभीर हो गया है और करोड़ों लोग खाने के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। सूडान में समय-समय पर पैरामिलिट्री के हमले देखने को मिलते हैं और हाल ही में एक बार फिर आरएसएफ ने आतंक मचाया है। आरएसएफ ने यह हमला सिनार शहर में किया।

अंधाधुंध गोलीबारी

जानकारी के अनुसार आरएसएफ ने रविवार को सिनार शहर में सिनार बाजार और अल-मुवाज़ाफीन इलाके में लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सिनार के काफी इलाके पर आरएसएफ का नियंत्रण है।

20 से ज़्यादा लोगों की मौत

सिनार में आरएसएफ के इस हमले में 20 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस बात की पुष्टि की।

करीब 100 लोग घायल

रविवार को सिनार में आरएसएफ के हमले में करीब 100 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- मोरक्को में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने बरपाया कहर, 11 लोगों की मौत ओर 9 लापता