विदेश

इंडोनेशिया में एक दिन में तीन भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0, 5.1 और 4.7 की तीव्रता

3 Earthquakes In Indonesia In 1 Day: किसी देश में एक दिन में एक भूकंप भी आ जाता है तो हंगामा मच जाता है। वहीं इंडोनेशिया में आज एक ही दिन में अब तक तीन भूकंप आ चुके हैं।
2 min read
Jul 20, 2023
earthquake-scale.jpg
Earthquake in Indonesia

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी जगजाहिर है। हर दिन किसी न किसी जगह पर भूकंप के मामले देखे जाते हैं। किसी देश में अगर एक दिन एक भूकंप आ जाए, तो हंगामा मच जाता है। पर अगर आपको पता चले कि एक देश में एक दिन में तीन भूकंप आए तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? हैरानी होना तो तय है। पर यह कोई मज़ाक नहीं है। यह बात पूरी तरह से सच है। आज, गुरुवार, 20 जुलाई को इंडोनेशिया (Indonesia) में ऐसा देखने को मिला जब एक दिन में तीन भूकंपों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में धरती को हिला दिया।


कहाँ, कब, कितनी तीव्रता के और कितनी गहराई के भूकंप आए?

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने आज इंडोनेशिया में आए तीनों भूकंपों की जानकारी दी। आइए नज़र डालते हैं तीनों भूकंपों की डिटेल्स पर।

⊛ पहला भूकंप :- इंडोनेशिया में आज पहला भूकंप तोबेलो से 15.7 किलोमीटर नॉर्थ-नॉर्थईस्ट में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही। इस भूकंप की गहराई 203.1 किलोमीटर रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप जल्द सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर आया।

⊛ दूसरा भूकंप :- इंडोनेशिया में आज दूसरा भूकंप पुलाऊ-पुलाऊ सुला में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 9 बजकर 01 मिनट पर आया।

⊛ तीसरा भूकंप :- इंडोनेशिया में आज तीसरा भूकंप सनाना से 89 किलोमीटर नॉर्थ-नॉर्थईस्ट में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 रही। इस भूकंप की गहराई 44.8 किलोमीटर रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर आया।


यह भी पढ़ें- स्वीडन में जलाई कुरान की आग पहुंची इराक, बगदाद में स्वीडिश दूतावास में लगाई गई आग

कितना हुआ नुकसान?

रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में आज आए तीन भूकंपों से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

अनिश्चितता

इंडोनेशिया का समय भारत के समय से डेढ़ घंटे ही आगे हैं। ऐसे में क्या इंडोनेशिया में आज के दिन और भूकंप आएंगे, इस बारे में अभी अनिश्चितता है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। इंडोनेशिया में तो भूकंपों का सिलसिला बहुत बढ़ गया है। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- रूस में बगावत के बाद पहली बार सामने आए वैगनर चीफ प्रिगोझिन, कहा कुछ ऐसा कि पुतिन को लग सकता है झटका

Published on:
20 Jul 2023 05:11 pm