Elon Musk and Donald Trump: एलन मस्क ट्रंप के बड़े समर्थक हैं। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार किया था। अब मस्क की ही बेटी ने ट्रंप के चुनाव जीतने पर अमेरिका से चले जाने का फैसला किया है।
Elon Musk and Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती जगजाहिर है। लेकिन एलन मस्क की ट्रांस बेटी डोनाल्ड ट्रंप को जरा भी पसंद नहीं करती है। अब एलन मस्क की ट्रांस बेटी (पहले लड़का अब जेंडर बदलवाकर लड़की) ने ये ऐलान किया है कि ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद अमेरिका में उन्हें अपना कोई भविष्य नहीं दिख रहा इसलिए अब वो अमेरिका में नहीं रहेंगी। एलन मस्क (Vivian Jenna Wilson) से अलग हो चुकी उनकी ट्रांस बेटी विवियन जेना विल्सन ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के जीतने से अमेरिका (USA) में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ जाएगी। विल्सन के इस फैसले से ये साफ हो गया है कि उनकी अपने पिता एलन मस्क के साथ कितना टकराव है।
विल्सन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कहा कि वो कुछ समय से अमेरिका को छोड़ने के बारे में सोच रहीं थीं, लेकिन ट्रंप के जीतने के बाद अब वो अपना भविष्य अमेरिका में नहीं देखती। भले ही भले ही डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ 4 साल के लिए पद पर हैं, भले ही ट्रांस-विरोधी नियम लागू न हों, लेकिन जिन लोगों ने स्वेच्छा से इसके लिए मतदान किया है, वो आने वाले समय में भी यहीं अमेरिका में रह रहेंगे।
दरसअल साल 2022 में एलन मस्क के बेटे जेवियर ने 2022 में जेंडर चेंज करा लिया था और लड़की बन गया था। लड़की बनने के बाद उसने अपना नाम विवियन जेना विल्सन रख लिया। अपने बेटे की इस हरकत पर एलन मस्क ने सार्वजनिक तरीके से कहा था कि उनके बेटे को ‘वोक माइंड वायरस’ ने मार डाला। उन्होंने कहा था कि उनसे ये झूठ बोलकर सहमति ली गई थी कि उनका बेटा जवानी को रोकने वाली दवाइयां ले रहा है। जबकि ये ट्रीटमेंट जेंडर चेंज कराने का चल रहा था।
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप के पिछले कार्यकाल में ये साफ हो गया था कि वो ट्रांसजेंडर का अमेरिका में अस्तित्व ही नहीं रखना चाहते। तब इसे संघीय नागरिक अधिकार कानून के तहत ट्रांसजेंडर लोगों की मान्यता और सुरक्षा को वापस लेने के सरकारव्यापी प्रयास में अब तक का सबसे कठोर कदम माना गया था। हालांकि बाइडेन सरकार आने के बाद इसे रद्द किया गया। लेकिन अब जब ट्रंप दोबारा जीत कर सत्ता में आ रहे हैं तो इस पर फिर से तलवार लटक गई है। इसलिए एलन मस्क की ट्रांस बेटी ट्रंप के विरोध में है और अमेरिका से बाहर जाने की बात कर रही हैं।