Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से ही दूसरे देशों की सियासत भी काफी गर्मा गई है। इसमें एक नाम बांग्लादेश का भी है। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने जब से डोनाल्ड ट्रंप को उनकी जीत के लिए बधाई दी है, तब से बांग्लादेश (Bangladesh) में बैठी मोहम्मद युनूस की सरकार की धड़कनें तेज हो गई हैं। युनूस सरकार को अब अपनी कुर्सी छिनने का डर सता रहा है। बांग्लादेश की एक रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप की जीत बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन करा सकती है, इसका मतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) जो अपने पद से इस्तीफा देकर भारत में रह रही हैं, वो वापस बांग्लादेश में सत्तानशीं हो सकती हैं।