यहां पर मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े भी मिले। साथ ही धातु की कलाकृतियाँ मिली हैं। अल-नताह शहर दूसरे इलाकों से भी जुड़ा था, जिससे पता चलता है कि यहां के लोग बाहर के क्षेत्रों से व्यापार भी करते थे। सिर्फ इतना ही नहीं यहां पर एक ऐसा कब्रिस्तान मिला है, जो सीढ़ीदार टॉवर कब्रों की तरह दिखता है। इसे पुरात्तवविदों ने नेक्रोपोलिस जैसी जटिल दफन प्रथाओं की तरह मानकर विश्लेषण किया है। पुरातत्वविदों के मुताबिक ये शहर मेसोपोटामिया और मिस्र में देखे गए तेज़ विकास के उलट, धीरे-धीरे अरब समाज के होते शहरीकरण तो दिखाता है।