3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहुत देर हो चुकी! ट्रंप बोले- ईरान का नेतृत्व और सेना खत्म, अब कोई बातचीत नहीं

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली, वायुसेना, नौसेना और नेतृत्व का 'अंत' हो चुका है। उन्होंने सीएनएन इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी सेना ईरान को भारी नुकसान पहुंचा रही है, लेकिन सैन्य अभियान का सबसे तीव्र चरण अभी बाकी है।

2 min read
Google source verification
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (ANI)

मिडिल ईस्ट में बीते कुछ दिनों से जारी भारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बार फिर बड़ा सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर कर एक बार फिर हड़कंप मचा दिया है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा, 'ईरान की एयर डिफेंस, एयर फोर्स, नेवी और लीडरशिप पूरी तरह खत्म हो चुकी है। वे बातचीत करना चाहते हैं, मैंने कहा- बहुत देर हो चुकी!' यह बयान युद्ध को और तेज करने का संकेत दे रहा है, जहां अमेरिका का लक्ष्य ईरान की सैन्य क्षमता को पूरी तरह नेस्तनाबूद करना है।

ट्रंप के प्रमुख दावे

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली, वायुसेना, नौसेना और नेतृत्व का 'अंत' हो चुका है। उन्होंने सीएनएन इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी सेना ईरान को भारी नुकसान पहुंचा रही है, लेकिन सैन्य अभियान का सबसे तीव्र चरण अभी बाकी है। ट्रंप ने शुरुआती हमलों में 49 ईरानी नेताओं (राजनीतिक और सैन्य) को 'एलिमिनेट' करने का क्लेम किया। उन्होंने ईरान द्वारा अरब देशों (बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, यूएई) पर मिसाइल-ड्रोन हमलों को बड़ा सरप्राइज बताया। ट्रंप का अनुमान है कि युद्ध 4 हफ्ते तक चल सकता है, लेकिन अमेरिका के पास असीमित हथियार हैं।

नेवी पर फोकस

ट्रंप ने अलग से कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के 9 नौसैनिक जहाज डुबो दिए हैं और नौसेना मुख्यालय को काफी नुकसान पहुंचाया है। बाकी जहाजों को भी समंदर में डुबोने की तैयारी है। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने IRGC कमांड सेंटर, एयर डिफेंस इंस्टॉलेशन, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स को नष्ट करने की पुष्टि की है।

ईरान में नुकसान

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार अब तक 500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिकी सेना ने 6 सैनिकों की मौत की पुष्टि की है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि पूर्वव्यापी हमले ईरानी खतरे को निष्क्रिय करने और अमेरिकी बलों की सुरक्षा के लिए थे।