
मिडिल ईस्ट जंग के दौरान भारत के हालात । ( फोटो: AI)
Iran Attacks: अमेरिका और इज़रायल की ओर से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और शीर्ष सैन्य कमांडरों को निशाना बनाए जाने के बाद, मिडिल ईस्ट में पूरी तरह से युद्ध भड़क चुका है। ईरान ने पलटवार करते हुए (Iran Attacks) यूएई, ओमान, बहरीन, कुवैत और कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और अहम व्यावसायिक केंद्रों पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने इस जंग में जान-माल का भारी नुकसान होने की पुष्टि की है। ईरान के हमलों का सबसे दुखद असर ओमान के तटीय क्षेत्रों में दिखा है (US-Israel Iran War), जहां मर्चेंट जहाजों पर हुए हमलों में 3 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार मस्कट तट से 52 समुद्री मील दूर मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले इस जहाज पर ईरान की एक ड्रोन बोट ने हमला किया। इंजन रूम में हुए धमाके में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। वहीं ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप के पास एमवी स्काईलाइट (MV Skylight) ऑयल टैंकर पर हुए हमले में 2 अन्य भारतीय नाविकों की जान चली गई, जबकि चालक दल के 3 अन्य भारतीय सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। पूरे पश्चिम एशिया में हुए हमलों में लगभग 20 भारतीय घायल हुए हैं, जिनमें से 13 लोग यूएई में हैं, जो अब खतरे से बाहर हैं। भारत सरकार ने दुबई, अबू धाबी और खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए मेगा रैस्क्यू ऑपरेशन (MEA Rescue Operation) शुरू कर दिया है।
ईरान ने यूएई के प्रमुख आर्थिक और पर्यटन केंद्रों को निशाना बनाया है। यूएई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने कई बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन्स को नष्ट किया है, लेकिन मलबे से भारी नुकसान हुआ है। दुबई के पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) स्थित मशहूर 'फेयरमोंट होटल' और आइकॉनिक 'बुर्ज अल अरब' के बाहरी हिस्से में ड्रोन के मलबे से आग लग गई। दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जेबेल अली पोर्ट (Jebel Ali Port) को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे कई उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।
अल धफरा (Al Dhafra) अमेरिकी एयरबेस को निशाना बना कर किए गए हमले का मलबा जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में गिरा। इसमें पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के 3 नागरिकों की मौत हुई है। दुबई या अबू धाबी में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है।
यह जंग सिर्फ सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी और इजरायली सेनाएं ईरान के पावर ग्रिड, जीपीएस और सैन्य संचार प्रणालियों को ठप करने के लिए 'क्लॉड' (Claude) जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का उपयोग कर बड़े पैमाने पर साइबर अटैक कर रही हैं, जिससे ईरान के कई पोर्टल ठप हो गए हैं।
हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब, बहरीन और जॉर्डन के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात की है। विदेश मंत्रालय के निर्देश पर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू हो गया है। एतिहाद और एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस की ओर से अबू धाबी और दुबई से विशेष रैस्क्यू उड़ानें दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और बेंगलुरु पहुंचना शुरू हो गई हैं।
संबंधित विषय:
Updated on:
03 Mar 2026 04:59 pm
Published on:
03 Mar 2026 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Iran Israel Conflict Latest Updates
