
कब तक चलेगा अमेरिका-ईरान युद्ध (Photo-IANS)
US Iran war: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर वॉशिंगटन से अलग-अलग संकेत मिल रहे हैं। एक ओर, जहां हवाई हमले, मिसाइल और ड्रोन हमलों से पूरा मध्य-पूर्व सुलग रहा है, वहीं इस युद्ध की अवधि को लेकर अमेरिकी नेतृत्व में स्पष्टता नहीं दिख रही है।
ईरान के साथ कितने दिन जंग चलेगी, इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जितना समय लगे, ठीक है; जो भी करना पड़ेगा, करेंगे।
साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि शुरुआत में 4 से 5 हफ्तों का अनुमान लगाया गया था, लेकिन जरूरत पड़ी तो अमेरिका इससे ज्यादा लंबी कार्रवाई करने में भी सक्षम है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अभियान तय कार्यक्रम से काफी आगे चल रहा है।
इतना ही नहीं, ट्रंप ने जमीनी सैनिक भेजने के विकल्प से भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका लंबे ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार है।
वहीं दूसरी तरफ, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि यह इराक नहीं है। यह अंतहीन युद्ध नहीं होगा। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले हफ्तों में अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी जंग को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसमें थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यह सालों तक नहीं चलेगा। वहीं फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने इसे तेज और निर्णायक कार्रवाई बताया।
इजरायल और अमेरिका ने ईरान के भीतर हमले तेज कर दिए हैं। इसके जवाब में ईरान और उसके सहयोगी इजरायल पर मिसाइल दाग रहे हैं और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि पूरे मध्य-पूर्व में अस्थिरता बढ़ती जा रही है और संघर्ष के फैलने का खतरा बना हुआ है।
Updated on:
03 Mar 2026 01:56 pm
Published on:
03 Mar 2026 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
