
होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को ईरान (Iran) ने बंद कर रखा है और सभी को यह चेतावनी दी है कि अगर किसी भी जहाज ने ईरान द्वारा घोषित अवैध रास्तों से गुज़रने की कोशिश की, तो उनके लिए सही नहीं होगा। इसके बावजूद कई जहाज होर्मुज स्ट्रेट के उन रास्तों से गुज़र रहे हैं जिन्हें ईरान ने अवैध घोषित किया हुआ है, लेकिन अमेरिका (United States of America) की नेवी ने कुछ समय पहले कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य हो गई है। ऐसा करने वाले जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं। हर दिन इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं और आज फिर ऐसा ही देखने को मिला।
आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) की नेवी ने जानकारी दी कि आज होर्मुज स्ट्रेट में तेल के चार जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन गए। ये जहाज ईरान के आदेश का उल्लंघन करते हुए उसके द्वारा अवैध घोषित रास्ते से गुज़र रहे थे और इसी दौरान समुद्री बारूदी सुरंगों से टकरा गए। टक्कर की वजह से जहाजों में धमाका हो गया और आग लग गई और जहाज तबाह हो गए। हालांकि किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
चारों जहाज होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी नेवी को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका प्लान नाकाम हो गया, क्योंकि पानी के नीचे ईरानी नेवी द्वारा बिछाई गईं समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने की वजह से जहाजों में धमाका हो गया और फिर आग लग गई। ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए इन्हीं अवैध रास्तों से गुज़रने की कोशिश करने वाले सभी जहाज अपने नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं, जिससे वो ईरानी नेवी से बच सके, लेकिन इस दौरान वो समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन जाते हैं। धमाके और आग लगने की वजह से जहाजों पर मौजूद तेल भी बेकार हो गया। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के कंट्रोल की वजह से ही ऐसा संभव हो पा रहा है।