विदेश

यमन में सेना के अल-जुमैमा कैंप पर हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल अटैक, कई नए सैनिकों की मौत

Yemen Conflict: हूती विद्रोहियों ने आज यमन में सेना के एक कैंप पर मिसाइल अटैक किया है। हूतियों के इस हमले में कई नए सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 3:27 PM IST
Houthis missile strike
हूती विद्रोहियों ने दागी मिसाइल (File Photo)

यमन (Yemen) में हालात काफी बिगड़ गए हैं। हूती विद्रोहियों (Houthis) और देश की सरकारी सेना के बीच चल रही जंग बढ़ती ही जा रही है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के कब्ज़े वाले इलाकों पर हमले कर रहे हैं, जिससे एक-दूसरे को कमजोर किया जा सके। दोनों पक्षों के बीच हालात बदतर हो गए हैं, क्योंकि हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अब आज हूतियों ने यमन के धले प्रांत के मारिस इलाके में स्थित सेना के अल-जुमैमा कैंप पर मिसाइल अटैक किया है।

कई नए सैनिकों की मौत

सेना के अल-जुमैमा कैंप पर हमले में हूती विद्रोहियों ने नए सैनिकों के एक ग्रुप को निशाना बनाते हुए मिसाइल अटैक किया। इस हमले में कई नए सैनिकों की मौत हो गई है। हालांकि मृतकों की संख्या की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कई लोग घायल

हूतियों के इस हमले में अल-जुमैमा कैंप में मौजूद कई नए सैनिक घायल भी हो गए। घायल सैनिकों को नज़दीकी अस्पतालों, मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Updated on:
4 Nov 2026, 3:27 PM IST
Published on: