विदेश

धरती से खत्म हो जाएंगे पुरुष! नए अलर्ट से मची खलबली 

Male Species: वैज्ञानिकों ने चिंता जताते हुए कहा है कि आने वाले समय में पुरुष प्रजाति पूरी तरह से इस धरती से खत्म हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2024, 2:57 PM IST
male Species
प्रतीकात्मक छवि

Male Species: एक नई रिसर्च ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया। वैज्ञानिकों का दावा है आने वाले समय में पुरूष प्रजाति ही खत्म हो जाएगी। फिर चाहे वो इंसान हो या जानवर..जी हां यानी धरती पर तब सिर्फ मादा ही बचेंगी नर नहीं। दरअसल 'प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस' पत्रिका में एक नई रिसर्च छपी है। जिसमें कहा गया है कि पुरुष निर्धारण करने वाला जीन Y-Cromosome (गुणसूत्र) धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और हो सकता है कुछ लाख साल बाद ये गायब हो जाए।

पूरी दुनिया से गायब हो जाएगी पुरुष प्रजाति

इस नई रिसर्च में बताया गया है कि ऐसे में अगर कोई नया जीन विकसित नहीं हुआ तो पुरुष प्रजाति ही दुनिया से गायब हो सकती है। शोध में बताया, पहले पूर्वी यूरोप के मोल वोल और जापान के स्पाइनी चूहों की प्रजाति वाई क्रोमोसोम खो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि ये प्रजाति अभी मौजूद है।

क्या है Y-क्रोमोसोम

Y-क्रोमोसोम एक प्रकार का गुणसूत्र होता है, जो पुरुषों के लिंग निर्धारण में अहम भूमिका निभाता है। यह पुरुषों के शरीर में होता है और एक पुरुष की जीन संरचना में ये X-क्रोमोसोम के साथ काम करता है। Y-क्रोमोसोम से पुरुषों में विशेष लक्षण और शारीरिक विशेषताएं विकसित होती हैं। महिलाओं में दो X-क्रोमोसोम होते हैं, जबकि पुरुष के शरीर में एक एक्स और एक वाई क्रोमोसोम होता है।

इसलिए है वैज्ञानिकों में चिंता

इंसानों और प्लैटिपस के अलग होने के बाद से 166 मिलियन वर्षों में Y-क्रोमोसोम ने बड़ी संख्या में सक्रिय जीन खो दिए हैं। इसमें X 900, जबकि Y 55 बचे हैं। अगर यही सिलसिला रहा, तो अगले 11 मिलियन वर्षों में वाई क्रोमोसोम पूरी तरह से गायब हो सकता है। इस बीच कुछ वैज्ञानिकों का अनुमान है कि वाई क्रोमोसोम अनिश्चित काल तक चलेगा, जबकि कुछ मानते हैं, यह कुछ हजार वर्षों में गायब हो जाएगा।

Updated on:
4 Sep 2024, 2:57 PM IST
Published on: