बांग्लादेश ISKCON के सचिव चिन्मय कृष्णदास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है। चिन्मय प्रभु ने 22 नवंबर को बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में रैली की थी। इसके आरोप में उन्हें 25 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ISKCON secretary arrested in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू धर्मगुरु और इस्कॉन के सचिव चिन्मय कृष्णदास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी (Chinmaya Krishnadas Brahmachari) को लेकर भारत ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बयान जारी कर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। कृष्णदास प्रभु ने 22 नवंबर को बांग्लादेश के रंगपुर में हिंदुओं के समर्थन में रैली की थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्हें 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। उनकी जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी गई।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि अल्पसंख्यकों पर हमले करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि शांतिपूर्ण सभाओं के माध्यम से वैध मांगें पेश करने वाले धार्मिक नेता के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के कार्यवाहक महासचिव मनिंद्र कुमार नाथ ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हत्या, छेड़छाड़ और अपहरण सहित हमलों की 2,010 घटनाएं दर्ज की गईं। इससे 1,705 परिवार प्रभावित हुए।
कृष्णदास की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चिन्मय प्रभु की रिहाई और केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। भाजपा विधानसभा परिसर में जुलूस निकाला।
यह भी पढ़ें - Donald Trump’s New cabinet : ट्रंप की ड्रीम कैबिनेट ले रही आकार, युवाओं की दी जा रही है बड़ी जिम्मेदारियां, चेक करें पूरी लिस्ट