PM Modi-Putin Meeting: एससीओ शिखर सम्मेलन में आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय मीटिंग हुई। दोनों के बीच हुई इस मीटिंग में कई अहम विषयों पर बातचीत हुई।
भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin), जब चीन (China) के तिआंजिन (Tianjin) में दो दिवसीय एससीओ शिखर सम्मेलन (SCO Summit) 2025 में मिले, तो सभी की नज़रें उन पर ही थीं। पीएम मोदी और पुतिन हर बार की तरह बड़ी ही गर्मजोशी से एक-दूसरे से मिले। एससीओ शिखर सम्मेलन के समापन के बाद दोनों एक ही कार में बैठकर तिआंजिन के रिट्ज कार्लटन होटल पहुंचे, जहाँ दोनों के बीच द्विपक्षीय मीटिंग हुई।
तिआंजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन की साइडलाइन्स पर पीएम मोदी और पुतिन के बीच काफी अच्छी द्विपक्षीय मीटिंग हुई, जिसके बारे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी। दोनों लीडर्स के बीच ट्रेड, फर्टिलाइज़र्स, स्पेस, सिक्योरिटी, एनर्जी और कल्चर समेत सभी सेक्टर्स में द्विपक्षीय पार्टनरशिप को मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी और पुतिन ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने भारत और रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक पार्टनरशिप क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता का एक अहम स्तंभ बनी हुई है।
पीएम मोदी का चीन दौरा समाप्त हो गया। 7 साल बाद उनका यह पहला चीन दौरा रहा। चीन के इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही विभिन्न ग्लोबल लीडर्स से बातचीत की। साथ ही प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत के रुख पर भी पीएम मोदी ने ज़ोर दिया। इस शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping), चाइनीज़ सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया।