विदेश

UPI In Israel: इज़रायल में चलेगा भारत का यूपीआई

PM Modi Israel Visit: भारत का यूपीआई अब इज़रायल में भी चलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के इज़रायल दौरे के दौरान इस बात पर सहमति बनी।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
UPI

भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) दो दिवसीय इज़रायल (Israel) दौरा पूरा करके देश लौट आए हैं। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू (Sara Netanyahu) के साथ एयरपोर्ट पर उन्हें विदा करने के लिए पहुंचे। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान दोनों देशों में कई अहम मुद्दों और समझौतों पर सहमति बनी। इनमें यूपीआई (UPI) भी शामिल है।

इज़रायल में चलेगा भारत का यूपीआई

भारत और इज़रायल के बीच हुए समझौतों में भारतीय यूपीआई सेवा भी शामिल है, जिसकी शुरुआत इज़रायल में जल्द ही होगी। पीएम मोदी ने खुद इस बात की जानकारी दी। उनके इज़रायल दौरे के दौरान NPCI International और इज़रायल के MASAV के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत यूपीआई को इज़रायल की तेज़ भुगतान प्रणाली से जोड़ा जाएगा, जिससे दोनों देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजेक्शन आसान, तेज़ और सस्ते हो जाएंगे। भारतीय पर्यटक, व्यवसायी और निवासी इज़रायल में यूपीआई से पेमेंट कर सकेंगे और साथ ही रेमिटेंस भी सुगम होगा। गौरतलब है कि पिछले दो साल में कई देशों ने भारत की यूपीआई सेवा को अपनाया है।

भारत और इज़रायल के संबंध होंगे और मज़बूत

पीएम मोदी के इज़रायल दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 17 एमओयू हुए और 10 मुद्दों पर सहमति बनी। इससे भारत और इज़रायल के संबंध और मज़बूत होंगे।

Also Read
View All

अगली खबर