Strait of Hormuz Crisis: आईआरजीसी ने यह बयान जारी कर कहा कि उल्लंघन करने वाले दो जहाजों को जब्त कर लिया गया है।
Iran Seizes Two Vessels: अमेरिका और ईरान में बीच जारी तनाव कम होने नाम नहीं ले रहा है। ईरान ने समुद्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को जब्त किया है। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नौसेना ने समुद्री नियमों के उल्लंघन के आरोप में दो जहाजों पर कब्जा किया है और उन्हें ईरानी तटों पर स्थानांतरित कर दिया। अमेरिका के सीजफायर ऐलान के बावजूद स्थिति बिगड़ती दिख रही है, जिससे तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हो सकता है।
एक बयान में गार्ड्स ने कहा कि जहाजों की पहचान एमएससी फ्रांसेस्का और एपामिनोड्स के रूप में की है। आवश्यक प्राधिकरण के बिना संचालन करने और नेविगेशन सिस्टम में हेरफेर करने के लिए हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा कि इससे समुद्री सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी।
यह आईआरजीसी से पहले मिली जानकारी के अनुरूप है, जिसमें कहा गया था कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों, नौकाओं या तेल टैंकरों का कोई भी आवागमन आईआरजीसी की अनुमति और समन्वय के साथ ही होना चाहिए। आईआरजीसी ने यह बयान जारी कर कहा कि उल्लंघन करने वाले दो जहाजों को जब्त कर लिया गया है। यह होर्मुज में जहाजों के आवागमन पर नियंत्रण और अधिकार स्थापित करने के ईरानी पक्ष की पिछली रणनीति के अनुरूप है।