विदेश

संवर्धित यूरेनियम सरेंडर करने के लिए तैयार हुआ ईरान? अमेरिकी अधिकारियों का दावा

Iran-US Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच डील जल्द ही फाइनल हो सकती है। इसी बीच अब अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के संवर्धित यूरेनियम के बारे में बड़ा दावा किया है।

2 min read
May 24, 2026
Enriched uranium of Iran

अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच बातचीत आखिरी चरण में है और जल्द ही दोनों देशों के बीच डील फाइनल हो सकती है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस बारे में जानकारी दी है। ट्रंप के अनुसार दोनों देशों के बीच समझौते पर लगभग बातचीत पूरी हो चुकी है, जिसे अमेरिका, ईरान और सूची में शामिल अन्य विभिन्न देशों के बीच अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। ईरान ने भी इसकी पुष्टि की है। इसी बीच अब दोनों देशों की डील से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

संवर्धित यूरेनियम सरेंडर करने के लिए तैयार हुआ ईरान?

दो अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि अमेरिका से डील के तहत ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) सरेंडर करने के लिए तैयार हो गया है। ईरान के परमाणु प्रोग्राम के लिए संवर्धित यूरेनियम बेहद ही अहम है और इसी वजह से ट्रंप शुरू से ही चाहते थे कि ईरान के पास यूरेनियम न रहे। हालांकि ईरान शुरू से ही इसे सरेंडर करने के खिलाफ रहा है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि ईरान ऐसा करने के लिए राजी हो गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट ने भी इसका दावा किया है।

कैसे होगा यह काम?

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार इस स्तर पर डील व्यापक ही है और ईरान के संवर्धित यूरेनियम के निपटान की सटीक प्रक्रिया पर अभी बातचीत होनी बाकी है। व्यापक समझौते पर औपचारिक सहमति बनने के बाद परमाणु वार्ता के अगले दौर में इस बात पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है कि ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम को कैसे सरेंडर करेगा? क्या इसे स्थानांतरित किया जाएगा, इसकी गुणवत्ता पूरी तरह से घटाई जाएगी या किसी अन्य तरीके से इसे निष्क्रिय किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

ईरान की तरफ से नहीं आई प्रतिक्रिया

ईरान की तरफ से अपने संवर्धित यूरेनियम को सरेंडर करने के अमेरिकी अधिकारियों के दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान के पास संवर्धित यूरेनियम का बड़ा भंडार है और परमाणु हथियार बनाने या परमाणु ऊर्जा विकसित करने के लिए यह बहुत ज़रूरी है।

Also Read
View All